लेखनी कहानी -18-Jan-2023
*रंग लाती है*
विधा : कविता
तेरी मेहनत रंग लाई है
तभी खुशियाँ घर आई है।
आंगन में किलकारी गूँज रही
और दिल में तरंगे छाई है।
सच मानो जैसे आज ही
घर में दिवाली आई है।
सभी के दिलों में देखो
अपार खुशियाँ छाई है।।
बोये बीज प्रेम के तो
फसल प्रेम की होये।
सारे जग में देखो
अमन चैन फिर होये।
सुख शांति का ये मंत्र
हर घर में गूंजे।
और अपने देश का नाम
विश्व में स्थापित होये।।
जब जब गूँजेगा ये
शांति का गुरु मंत्र।
तब तब अपने देश का
डंका दुनियाँ में बजेगा।
और हर भारतीय का
सिर गर्व से उठेगा।
क्योंकि भाईचारे से बढ़कर
दुनियाँ में नहीं कोई चीज।।
Renu
20-Jan-2023 05:07 PM
👍👍🌺
Reply
Babita patel
20-Jan-2023 03:18 PM
nice
Reply
Swati chourasia
18-Jan-2023 04:38 PM
बहुत खूब
Reply